फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहर, अंधेरे में शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बारिश के साथ ही शहर की बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। शहर के तमाम इलाकों में बुधवार रात से ही बिजली गायब है। एक बिजलीघर का तो पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर ही खराब हो गया। जबकि, बाकि इलाकों में अंडरग्राउंड बिजली लाइनों में फाल्ट हो गए। ऐसे बिजली न आने की वजह से लोगों को पेयजल तक नहीं मिल सका। इससे लोगों को काफी परेशानियां हुईं।
विज्ञापन

जिले की बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। शहर में फैला जर्जर बिजली तारों के जाल की वजह सामान्य दिनों में ही तमाम तरह के फाल्ट होते रहते हैं। ऐसे में बुधवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने तो बिजली विभाग की कमर ही तोड़कर रखी दी। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक की आपूर्ति ठप हो गई। सबसे ज्यादा बुरा हाल अजीतपुर बिजलीघर क्षेत्र का रहा है, जहां बुधवार रात को दो बजे से लेकर गुरुवार रात तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। अफसरों की मानें तो बिजलीघर का पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया है, जबकि बाकि ट्रांसफार्मरों के केबिल बॉक्स फट गए। कुछ ऐसा ही हाल शहर के बाकी इलाकों का रहा। शाहबाद गेट, रजा इंटर कालेज, पहाड़ी गेट, बिलासपुर गेट, थाना गंज, नवाब गेट, सिविल लाइंस बिजलीघर क्षेत्र में कहीं बिजली का खंभा ही गिर गया, तो कहीं जर्जर तारों में फाल्ट हो गए। ऐसे में रातभर आपूर्ति ठप रही। हालात यह हो गए कि लोगों के इनवर्टर तक डिस्चार्ज हो गए। कई लोग तो अपने मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए इधर उधर भटकते नजर आए। जबकि, शहर के तमाम इलाकों में बिजली न होने की वजह से पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। गुरूवार को सुबह के बाद बिजली कर्मियों ने लाइनों को ठीक करने का काम शुरू किया, जिसमें शाम तक कुछ इलाकों की ही सप्ताई चालू हो सकी। ऐसे में बिजली न होने की वजह से लोगों को तमाम दिक्कतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें