फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता नकवी का हमला: PFI जैसे संगठन बिगाड़ रहे देश का सौहार्द, सीबीआई-ईडी अब पिंजड़े में बंद तोता-मैना नहीं

Fri, 23 Sep 2022 04:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

शुक्रवार को रामपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नकवी ने कहा कि जो लोग एजेंसियों, कोर्ट, सरकार और सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं, वो खुद सवालों से घिरे हुए हैं। सीबीआई और ईडी आज पिंजड़े में बंद तोता-मैना नहीं बल्कि कानून का गहना हैं।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सीबीआई और ईडी आज पिंजड़े में बंद तोता-मैना नहीं बल्कि कानून का गहना हैं। शुक्रवार को रामपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नकवी ने कहा कि जो लोग एजेंसियों, कोर्ट, सरकार और सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं, वो खुद सवालों से घिरे हुए हैं।

विज्ञापन

नकवी ने कहा कि 'करप्शन के क्रांतिकारियों', 'बेईमानी के बाहुबलियों' का बुरा वक्त चल रहा है। इसलिए बौखलाहट में 'बेबुनियाद बयानबहादुर' बन बैठे हैं। नकवी ने कहा कि मदरसों और वक्फ के सर्वे पर सवाल करने वाले 'सियासती साजिश के सूत्रधार' हैं। भय और भ्रम का माहौल बना कर लोगों का भावनात्मक शोषण इनकी फितरत है।

नकवी आगे बोले कि किसी को न डरने की जरूरत है न डराने की। सभी के संवैधानिक अधिकार पूरी तरह से सुरक्षित हैं, उन पर कोई हमला नहीं हो सकता। पीएफआई जैसे कुछ संगठन देश के सौहार्द के ताने-बाने को ध्वस्त करने की सांप्रदायिक साजिश कर रहें है। हम सब को मिल कर ऐसे किसी भी षड्यंत्र को नाकाम करना है।
विज्ञापन

धर्म को 'सुरक्षा कवच' बनाकर आतंकवाद का कर्म करने वाले मुल्क, मजहब, मानवता के दुश्मन हैं। इससे पहले नकवी ने मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में भर्ती रामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी से मिलकर उनका हालचाल पूछा और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें