फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के बजट व उपलब्धियों को गिनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर बजट गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय मंत्री मयंक गोयल ने प्रदेश सरकार के बजट और उपलब्धियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय मंत्री मयंक गोयल ने कहा कि प्रदेश में पहली बार 5 लाख 12 हजार करोड़ का बजट आया है। जो कि प्रदेश में विकास कार्यों की नई इबारत लिखेगा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कहा कि भारत ही ऐसा देश है जहां महिलाओं को मां और बहन का दर्जा दिया गया है।
प्रदेश सरकार के बजट और उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि किसान परिवार की आय को बढ़ाते हुए गन्ने का मूल्य 325 रुपये कुंतल कर दिया गया है। तलाक शुदा महिलाओं को पेंशन का प्रावधान किया है। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में बजट को लेकर भी जानकारी दी। पेक्सफेड चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा सरकार का बजट प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा गया है। जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने कहा कि देश का बजट हो या प्रदेश का बजट सभी बजटों में हर वर्गों किसान, व्यापारी, देश की सुरक्षा सभी का ध्यान रखा गया है। कार्यक्रम में विधायक राजबाला, आकाश सक्सेना, काशीराम दिवाकर, सुभाष भटनागर, महासिंह राजपूत, मोहन लोधी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें