फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मारपीट के मामले में फंसे भाजपाई, चार्जशीट दाखिल

Wed, 14 Jan 2026 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लाइट लगवाने के विवाद में दोनों पक्षों में हुई थी मारपीट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर। भाजपाइयों के दो गुटों में 18 दिसंबर को हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के भाजपाई फंस गए हैं। पुलिस ने मामले की तफ्तीश करते हुए इन दोनों पक्षों के आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला सैनीनगर निवासी लाल सिंह प्रजापति वार्ड-33 से भाजपा के टिकट पर सभासद का चुनाव लड़ चुके हैं और पार्टी में सक्रिय हैं। उन्होंने शहर कोतवाली में 18 दिसंबर को दी तहरीर में कहा था कि वह वार्ड में पथ प्रकाश की शिकायत पर लाइट ठीक करवा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान भाजपा के शहर मंडलाध्यक्ष राजू सुमन अपने साथी संजय सैनी के साथ वहां पहुंचे। आरोप लगाया था कि उन्होंने गाली-गलौज की, मना करने पर दोनों ने अपने साथियों की मदद से उनके साथ मारपीट की। कॉलोनी के लोगों के पहुंचने पर उन्हें बचाया। पुलिस ने इस मामले में राजू सुमन और संजय सैनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
वहीं दूसरी ओर राजू सुमन की ओर से भी तहरीर दी गई थी, जिसमें लाल सिंह प्रजापति और एक अन्य अज्ञात पर मारपीट व गाली-गलौज का आरोप लगाया गया था। इस पर भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की तफ्तीश की। तफ्तीश के दौरान आपस में मारपीट की बात सामने आई।
विज्ञापन

दोनों ओर से हुई मारपीट के मामले में अब पुलिस ने एक पक्ष की ओर से राजू सुमन उनके साथी संजय सैनी व दूसरे पक्ष के लाल सिंह प्रजापति के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। शहर कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि इस मामले की विवेचना पूरी कर ली गई है। दोनों ही केस में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें