दढ़ियाल। मंगलवार रात करीब आठ बजे घने कोहरे के कारण एक बाइक सवार सड़क पर गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना दढ़ियाल से काशीपुर की ओर जाते समय ग्राम सूरजपुर के पास हुई। बताया जा रहा है कि बाइक चालक रोबिन (24), निवासी ग्राम शिवलालपुर टिल्लू, कोहरे के कारण सड़क पर बने गड्ढे को देख नहीं पाए और उनकी बाइक का पहिया फिसलने से वह गिर गए। 108 एंबुलेंस की मदद से स्वार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। संवाद