फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के औलख का दर्द: मुस्लिम मतदाताओं ने नहीं दिया वोट वरना पांचों सीटों पर मिलती जीत

Fri, 11 Mar 2022 05:11 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि पीएम मोदी सबका साथ सबका विश्वास लेना चाहते हैं। लेकिन हमें ये नहीं पता कि वो हमारा साथ क्यों नहीं देना चाहते। हम तो उनका साथ देना चाहते हैं, साथ लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
बलदेव सिंह औलख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर में बिलासपुर सीट से जीत दर्ज करने वाले भाजपा प्रत्याशी और राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने जिले की तीन सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत दर्ज न होने का ठीकरा मुस्लिम मतदाताओं के ऊपर फोड़ा है। उनका कहना है कि मुस्लिम मतदाताओं ने भेदभाव किया और विकास कराने के बाद भी भाजपा को वोट नहीं दिया, जिस कारण पार्टी तीन सीटों पर जीत दर्ज नहीं कर सकी और ये बात कहने में उन्हें कोई डर नहीं है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मतगणना के बाद बिलासपुर सीट से जीत दर्ज करने के बाद प्रमाण पत्र लेने पहुंचे बलदेव सिंह औलख से जब मीडिया ने तीन सीटों पर भाजपा की हार के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में भी यही रिजल्ट रहा था। आप समझते हैं कि जो तीन सीटें हैं उनमें हमारा अनुपात क्या है और मुझे ये कहने में कोई डर नहीं है कि मुस्लिम मतदाताओं ने एकतरफा होकर वोट डाला है। हमारी सरकार ने मुस्लिम समाज व हर समाज के व्यक्ति के लिए बिना भेदभाव के काम किया और योजनाओं का लाभ दिया। मगर मुस्लिम मतदाताओं ने बिल्कुल ध्यान नहीं रखा कि जो हमारे सरकार की बड़ी-बड़ी योजनाएं हर जनमानस तक पहुंची हैं।
 

Trending Videos

सरकार ने बिना भेदभाव काम किए 
कहा कि सरकार ने बिना भेदभाव काम किए हैं मगर एक बिरादरी ने बिना भेदभाव के वोट नहीं किया है और भेदभाव के साथ वोट किया है। हम हमेशा मुस्लिम का विश्वास जीतना चाहते थे। कहा कि प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विश्वास लेना चाहते हैं लेकिन, हमें ये नहीं पता कि वो हमारा साथ क्यों नहीं देना चाहते, हम तो उनका साथ देना चाहते हैं साथ लेना चाहते हैं, उनमें क्या कमी हैं।
 
विज्ञापन

बड़ी विडंबना है इसके बारे में सोचना पड़ेगा
कहा कि हमने 2014 से अब तक कमी देख ली लेकिन, हमारे में कोई कमी नहीं है और अगर कमी है तो उन्होंने 2022 में भी मुहर लगाने का काम किया, ये बड़ी विडंबना है आगे इसके बारे में सोचना पड़ेगा। जब उनसे पूछा गया कि उनका मानना है कि रामपुर से भाजपा को मुस्लिम वोट नहीं मिला है तो उन्होंने कहा कि नहीं मिला है। आप देखिये न, हम पांचों सीट जीत रहे थे, सभी प्रत्याशी जुझारू थे। वो विश्वास हम पर नहीं जता पाए इसलिए हम तीन सीट हार गए। बुलडोजर जारी रहने के सवाल पर कहा कि बुलडोजर तो अब और तेजी से जारी रहेगा। राज्यों के दलीय समीकरण जानने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें