फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भाजपा ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र पर हमला

Thu, 26 Jun 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। देश में 25 जून 1975 को लगे आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ काले दिवस के तौर पर मनाई गई। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दिवाकर ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताते हुए कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए अत्याचारों की कड़ी निंदा की और कहा कि वर्तमान में कांग्रेस आपात काल की सजा भुगत रही है।
विज्ञापन

भाजपा के कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल में न सिर्फ नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचला गया, बल्कि लाखों लोगों को जबरन नसबंदी का शिकार बनना पड़ा। विरोध करने वाले नेताओं और नागरिकों को जेल में बंद कर दिया गया और उन्हें बेहद अमानवीय स्थिति में रखा गया था। आपात काल को 50 साल बीत गए, लेकिन इसके शिकार लोकतंत्र सैनानियों को आज भी जुल्म पूरी तरह से याद हैं। वक्ताओं ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस की तानाशाही नीतियों के कारण देश को लोकतांत्रिक मूल्यों से वंचित होना पड़ा था।
युवा कार्यकर्ताओं को कहा गया कि वह इतिहास से सबक लें और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सजग रहें। कार्यक्रम में महामंत्री राजेश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष सूरज वाल्मीकि, मंत्री अतर सिंह सैनी, मुकुट लाल और लेखपाल सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें