फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरमंड में सड़क के किनारे खड़ी बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
निरमंड(कुल्लू)। निरमंड नगर पंचायत के अंबिका माता मंदिर सड़क के किनारे खड़ी बाइक चोरी हो गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी जितेंद्र कुमार शर्मा ने हर रोज की तरह यहां सड़क के किनारे बाइक खड़ी की थी। सुबह जब वह बाइक लेने के लिए आए तो देखा कि उनकी बाइक चोरी हो गई है। इस घटना से क्षेत्र के लोग भी हैरत में हैं।
विज्ञापन

बाइक मालिक ने बताया कि उन्होंने हर रोज की तरह अपनी बाइक टीवीएस स्टार सिटी नंबर एचपी-06ए, 1497 अंबिका माता मंदिर सड़क के किनारे मकान के बाहर खड़ा की थी, सुबह उठने पर देखा तो बाइक गायब थी। आसपास के क्षेत्र में तलाश करने पर भी जब बाइक का पता नहीं चला तो उन्होंने इस संबंध में निरमंड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई।
उन्होंने बताया कबाड़ इकट्ठा करने वालों पर शक जाहिर किया है। उनके मुताबिक देर शाम सड़क पर कुछ लोग कबाड़ इकट्ठा कर रहे थे। उनके शक के चलते निरमंड पुलिस ने रामपुर और नोगली के कबाड़ियों के अड्डों पर दबिश दी। मगर अभी तक बाइक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें