फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बाइक सवार बैंककर्मी की चीनी मांझे से कटी गर्दन

Wed, 28 Jan 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बाइक सवार बैंक कर्मी की गर्दन में चीनी मांझा फंस गया जिससे उनकी गर्दन कट गई। इस मामले की शिकायत डीएम से करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

शिव विहार काॅलोनी निवासी बाइक सवार बैंक कर्मी शोभित सक्सेना अपनी पत्नी मोनिका के साथ बाइक से घर वापस आ रहे थे। राम रहीम पुल पर उनकी बाइक के आगे चीनी मांझा आ गया, जो उनकी गर्दन में फंस गया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। आननफानन बाइक को रोका गया और फिर उनको इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनको उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उनकी पत्नी मोनिका सक्सेना ने डीएम को पत्र भेजकर चीनी मांझे से होने वाले हादसों को रोकने के लिए चीनी मांझे पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें