फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

Wed, 02 Apr 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। ईद पर रिश्तेदारों से मिलने रामपुर के लिए निकले बिलासपुर निवासी युवक की बाइक में अज्ञात कार ने टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी बिलासपुर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बिलासपुर के मोहल्ला साहूकारा निवासी छोटे सोमवार देर शाम बाइक से रामपुर अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। तभी पीलाखार नदी के करीब सामने से आ रही तेज गति कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। टक्कर लगने से युवक बाइक समेत सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर हादसा देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। राहगीरों की सूचना पर थोड़ी देर में मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल युवक को बिलासपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें