फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: चीनी मांझे से लहूलुहान हुआ बाइक सवार

Thu, 19 Feb 2026 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शासन-प्रशासन की तमाम सख्ती के बाद भी जिले में चीनी मांझे की बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है। बुधवार को फिर चीनी मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। मांझे से युवक की गर्दन कट गई। परिजनों ने आननफानन युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पटवाई थाना क्षेत्र के ग्राम दलपुरा निवासी मोहम्मद रसीद मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। बुधवार को वह किसी काम से रामपुर आया था। काम निपटाने के बाद वह वापस बाइक से अपने गांव जा रहा था।
बताते हैं कि गांव के बाहर चीनी मांझा उसकी गर्दन में फंस गया, जिससे गर्दन कट गई। उसकी बाइक भी अनियंत्रित होकर गिर गई। मौजूद ग्रामीणों ने कपड़ा आदि बांधकर खून बंद किया और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

-
नहीं लग सकी चीनी मांझे की बिक्री पर रोक
चीनी मांझा लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है। आए दिन मांझे की चपेट में आकर कोई न कोई घायल हो रहा है। कई बार यह मांझा लोगों की जान भी ले चुका है। मकर संक्रांति के मौके पर होने वाली पतंगबाजी के कारण डीएम ने चीनी मांझे की बिक्री पर शिकंजा कसने के आदेश दिए थे। सख्त निर्देश थे कि बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके बाद भी बिक्री पर रोक नहीं लगी है। पुलिस ने भी छापेमारी कर औपचारिकता पूरी की। मांझे ने बुधवार को फिर एक युवक की गर्दन काट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें