बिलासपुर। नैनीताल हाईवे पर बृहस्पतिवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एक युवक बाइक से रुद्रपुर की ओर से नगर की तरफ आ रहा था। नैनीताल हाईवे पर नया गांव जीरो प्वाइंट के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक अंधेरे का लाभ उठाकर वाहन समेत फरार हो गया। हादसे में युवक हाईवे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर कुछ राहगीर एकत्र हो गए और उन्होंने एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
चिकित्सकों के अनुसार घायल की उम्र लगभग 20 वर्ष है। वह बेहोशी की हालत में है, इसलिए उसकी पहचान नहीं हो सकी है। न तो उसका नाम पता चल पाया है, न ही कोई रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।