फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

Sat, 13 Jul 2024 11:05 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल हाइवे पर शुक्रवार की रात बाइक सवार दो युवकों को एक कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बरेली के थाना सुभाष नगर के मोहल्ला मढीनाथ निवासी गौरव कुमार कश्यप 18 की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा उसका दोस्त अमित कुमार गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने रात में ही शव पोस्टमार्टम को भेज दिया और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह के अनुसार जिला बरेली के थाना सुभाष नगर के मोहल्ला मढीनाथ निवासी गौरव कुमार कश्यप 18 पुत्र नन्हे शुक्रवार की रात करीब 1:30 बजे बाइक से रुद्रपुर की ओर जा रहा था। बाइक पर उसके साथ उसके मोहल्ले का ही अमित कुमार भी बैठा हुआ था। नैनीताल हाइवे स्थित नयागांव के जीरो पॉइंट पर रुद्रपुर की ओर से आ रही एक कार चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक सवार दोनों युवक हाईवे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक कार समेत भाग गया। सूचना पर ईसानगर चौकी प्रभारी आर के त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत ही रात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां चिकित्सकों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अमित को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने गौरव व अमित के परिजनों को सूचना देने के बाद गौरव के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फिलहाल तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें