फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। बहन की ससुराल से घर लौट रहे भाई की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मौके पर ही मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव घर ले गए।
विज्ञापन

जनपद संभल के दारनी गांव निवासी चंद्रभान सिंह (45) रविवार शाम को शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के खंदेली गांव में अपनी बहन के घर मेहमानदारी में आया हुआ था। सोमवार सुबह को वह बाइक से घर लौट रहा था। क्षेत्र के सीमावर्ती गांव करेथी के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रभान की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। चंद्रभान की जेब में रखे मोबाइल पर परिजनों का अचानक फोन आ गया, जिस पर परिजनों ने उसका नाम और पता बताया। उधर सूचना पाकर बहन और अन्य परिजन घटना स्थल पर रोते-बिलखते हुए पहुंच गए। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें