फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आजम खां के खिलाफ डूंगरपुर बस्ती मामले में बिजनौर के इंस्पेक्टर की गवाही पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ डूंगरपुर बस्ती मामले में बिजनौर से तलब किए गए इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सोलंकी की शुक्रवार को अदालत में गवाही पूरी हो गई। इससे पहले आजम खां की ओर से अदालत द्वारा लगाए गए एक हजार रुपये के जुर्माना का भुगतान किया गया।
विज्ञापन


गंज थाने में 2019 में दर्ज इस मामले में आरोप है कि बस्ती खाली कराने के नाम पर लूटपाट, मारपीट और चोरी की गई थी। एडीजीसी ने बताया कि इंस्पेक्टर की गवाही पूरी हो चुकी है और अब मामले की अगली सुनवाई 10 नवंबर को होगी।
बताया गया है कि इंस्पेक्टर सोलंकी इस मामले की विवेचना कर चुके हैं। पिछली सुनवाई में अदालत ने गवाह को दोबारा पेश करने के लिए आजम खां पर जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन





अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड मामले में पूरी नहीं हुई बहस
रामपुर। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड के मामले में शुक्रवार को बचाव पक्ष की अंतिम बहस पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले में अब अंतिम बहस के लिए चार नवंबर की तारीख तय कर दी है।
सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ 2019 में शहर विधायक आकाश सक्सेना की ओर से दो पैन कार्ड व दो पासपोर्ट रखने का मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में सपा नेता आजम खां भी आरोपी बनाए गए हैं। यह मामला एमपीएमएलए कोर्ट में विचाराधीन है।
इस वक्त दो पैन कार्ड मामले में बचाव पक्ष की अंतिम बहस चल रही है। शुक्रवार को बचाव पक्ष की ओर से बहस की गई जो कि कई घंटे तक जारी रही। शहर विधायक के अधिवक्ता ने बताया कि कोर्ट में बचाव पक्ष की अंतिम बहस पूरी नहीं हो सकी है। इस मामले में अब अंतिम बहस के लिए चार नवंबर की तारीख तय कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें