। मनरेगा कार्यों पर अब भुवन एप निगरानी करेगा। इस एप को इसरो ने तैयार किया है। शासन ने निर्देशित किया है कि जो कार्य पूर्ण हो चुके है। उन्हें इस एप के माध्यम से 31 मार्च तक अपलोड कर दिया जाए जिससे केंद्रीय टीम इसकी निगरानी कर सके। इस पर अक्षांश और देशांतर के आधार पर फोटो अपलोड किए जाएंगे।
मनरेगा सेल शाहबाद के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी पुनीत शर्मा ने बताया कि यह व्यवस्था केंद्र सरकार ने इसलिए की है कि देहात क्षेत्र में विकास कार्यों को बल मिल सके। अभी तक मनरेगा की ओर से किए जाने वाले विकास कार्यों के फोटो फाइलों में लगाकर भेजे जाते थे। इसके बाद इन्हें बेवसाइट पर अपलोड किया जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा इसरो ने इसके लिए भुवन एप तैयार किया है।
इस एप पर विकास कार्यों के फोटो अक्षांश व देशांतर के आधार पर अपलोड की जाएंगी। इस एप के संबंध में अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। फोटो के माध्यम से केंद्रीय टीम के अधिकारी विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण गूगल मैप पर कहीं से भी देख व कर सकेंगे। कार्यों की गुणवत्ता परखने के लिए फोटो अपलोड होने के बाद केंद्रीय टीम केअधिकारी मौके पर पहुंचकर सत्यापन करेंगे।