फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू टिकैत युवा प्रदेशाध्यक्ष ने की किसानों की हौसला अफजाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह शुक्रवार को रामपुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने अब तक किसान आंदोलन में रामपुर के किसानों की भूमिका की तारीफ की और कहा कि रामपुर के किसानों ने बड़ा योगदान दिया है। इसके बाद उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाली परेड की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। सिविल लाइन स्थित कार्यालय पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश के किसान तीनों कृषि कानूनों को वापस कराकर ही दिल्ली से घर लौटेंगे। तीनों कानूनों को होल्ड पर रखने से किसानों को कोई राहत नहीं मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी से एक सदस्य के इस्तीफा देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके इस कदम का स्वागत करते हैं। उन्होंने इस्तीफा देकर अपना मन साफ कर लिया। उन्होंने कहा कि अब एक 1 गांव 11 किसान का फार्मूला अपनाया जाएगा। देश के हर गांव से 11-11 किसान आंदोलन में शामिल होंगे। यह आंदोलन सिर्फ किसानों का ही नहीं बल्कि देश की 80 फीसदी आबादी का है। इसके बाद युवा प्रदेश अध्यक्ष काशीपुर गांव पहुंचे। जहां पर किसानों की भीड़ ने उनका स्वागत किया। यहां पर भी उन्होंने अधिक से अधिक किसानों से गणतंत्र दिवस की परेड के अवसर पर दिल्ली पहुंचने की अपील की। इस दौरान जिला अध्यक्ष हसीब अहमद, मोहम्मद उमर, अनीस अहमद, मेहंदी हसन, रामबहादुर सागर, ऋषिपाल, अमीर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें