फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू अंबावता की मासिक पंचायत में उठाया महंगाई का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता की मासिक पंचायत आंबेडकर पार्क में हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने महंगाई और सरकारी कर्मियों की पुरानी पेंशन का मुद्दा का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

पंचायत में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से असफल साबित हो गई है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसान-मजदूरों को बर्बाद करने की रणनीति बना रही है। केंद्र सरकार ने कृषि कानून बनाकर किसानों को बर्बाद करने का काम किया है। इसके अलावा पंचायत में एक मार्च को रुद्रपुर में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले होने वाली महापंचायत को सफल बनाने की भी अपील की। इस दौरान प्रदेश मंत्री कामरान शाह खान, हारून खान, मक्खन सिंह चौहान, जगतार सिंह, रईस अहमद, आरिफ अली, शाकिर अली, फैसल राजू, सफदर अली, हड़ताल सिंह यादव, सगीर अहमद, शरीफ अहमद, महेंद्र सागर, नितिन कुमार, राकेश कुमार, सुरेश गंगवार, अशोक यादव, हरजिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें