फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ ने गन्ना किसानों के बकाया भुगतान की मांग की

विज्ञापन
रामपुर के जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में गन्ना अधिकारी को ज्ञापन देते भारतीय किसान संघ के जिला? - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला गन्ना अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जिसमें गन्ना किसानों के बकाए भुगतान को शीघ्र किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि चीनी मिलें सरकार के आदेशों को हवा में उड़ा रहीं हैं। रुद्रबिलास चीनी मिल बिलासपुर ने इस वर्ष का अभी तक किसानों को कोई भी पेमेंट नहीं दिया है, जो कि बेहद दु:खद है। राणा शुगर मिल करीमगंज ने केवल 15 नवंबर 2020 तक का भुगतान किया है तो त्रिवेणी शुगर मिल मिलक नरायणपुर ने 31 दिसंबर 2020 तक का ही भुगतान किया है। जबकि सरकार ने गन्ना भुगतान हेतु 14 दिनों का समय दिया है। लेकिन चीनी मिलें सरकार की बात नहीं मान रही हैं। उन्होंने कहा है कि अगर किसानों का गन्ना बकाया भुगतान जल्द से जल्द नहीं कराया गया तो गन्ना विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। जिस पर हेमराज सिंह जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि हमारा गन्ना विभाग किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रयासरत है और फरवरी माह से अधिक से अधिक गन्ना किसानों का बकाया भुगतान चीनी मिलों के द्वारा कराया जाएगा। किसानों को समस्या नहीं आने दी जाएगी। किसान हमारे लिए सर्वोपरि है। इस मौके पर डॉ. राजीव गंगवार, मुजीब कमाल, लक्ष्मण गंगवार, अरविंद गंगवार, तेजपाल गंगवार, हरनाम सिंह गंगवार आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें