फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भारत माता के जयकारे गूंजे, सेना के शौर्य को नमन

Tue, 20 May 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर।
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर एक देश एक धड़कन कार्यक्रम के तहत सोमवार को रजा लाइब्रेरी की ओर से शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। भारत माता के जयकारों से माहौल गूंज उठा। यात्रा में शामिल लोगों ने भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को नमन किया।
ऑपरेशन सिंदूर के तहत सैनिकों का हौंसला बढ़ाने के लिए संस्कृति मंत्रालय ने एक देश एक धड़कन अभियान शुरू किया है। इसके तहत रजा लाइब्रेरी की ओर से अभियान को चलाया जा रहा है। सोमवार को इसी क्रम में लाइब्रेरी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। गांधी समाधि से यात्रा शुरू हुई, जो शहर के राजद्वारा, मिस्टन गंज होती हुई रजा लाइब्रेरी पर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

पुस्तकालय के निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र ने तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। इसमें बरेली, मुरादाबाद, मिलक, बिलासपुर आदि क्षेत्रों के लोगों ने हिस्सा लिया। यात्रा में सभी लोग हाथों में तिरंगा लिए थे। सभी भारत माता के जयकारे लगाते चल रहे थे। यात्रा की सुरक्षा में सीआईएसएफ के जवान भी तैनात रहे। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सबसे पहले स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक के साथ सभी अफसरों व कर्मचारियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद सभी यात्रा में शामिल हो गए। इसी तरह मिस्टन गंज चौराहे पर श्री मनु साईं जी द्वारा फूलों के साथ स्वागत किया गया। सराफा बाज़ार के व्यापारियों ने एक देश एक धड़कन यात्रा पर पुष्पवर्षा एवं भारत माता के जयकारों से स्वागत किया। इस दौरान निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र, इस मौके पर रजा लाइब्रेरी के मीडिया प्रभारी हिमांशु सिंह, अरुण कुमार सक्सेना के साथ ही भाजपा नेता भारत भूषण गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें