फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकानों को तोड़कर हाईवे बनाया तो सड़क करेंगे जाम

Sun, 25 Sep 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
भोट प्रकरण में कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन करते भाकियू भानु के कार्यकर्ता।
विज्ञापन

विज्ञापन

भोट के ग्रामीणों की समस्या को अमर उजाला द्वारा उठाए जाने के बाद अब राजनीतिक दल मुद्दा बनाने में जुट गए हैं। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मतीउर्रहमान उर्फ बबलू के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने शनिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन देकर हाईवे को भोट के बाहर से निकाले जाने और निर्धारित से दस गुना अधिक मुआवजा दिलाने की मांग की। 

शनिवार को मतीउर्ररहमान उर्फ बबलू के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे और भोट के ग्रामीणों की समस्या को लेकर नारेबाजी की। डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेसियों ने कहा कि तीन सौ किसानों के मकान, दुकान और धर्मस्थल तोड़कर हाईवे किसी भी कीमत पर नहीं बनने देंगे। इसके लिए ईंट से ईंट बजा देंगे। जिले की सड़कें जाम कर देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी गांव वाले का घर नहीं टूटने देंगे। काठगोदाम हाईवे को भोट गांव के बाहर से होकर निकाला जाना चाहिए। गरीब गांव वालों के साथ कांग्रेस पूरी तरह से डटी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन गांव वालों को दस गुना अधिक मुआवजा दिलाए और यह गारंटी ले कि जो मकान पर काबिज है उसी के हाथ में मुआवजा दिया जाएगा। 
विज्ञापन



बबलू के साथ ज्ञापन देने वालों में इसराउक हक, रईस अहमद, मुश्ताक अली, मुजीब खां, सरोज अहमद. इदरीस हुसैन, रफी अंसारी, नामे अली, कय्यूम, मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद हसन मियां, मुख्तयार अहमद, शाकिर अली, रामदास मौर्य, ताराचंद, असलम, प्रेमपाल, सज्जाद नबी, अजमत अली रहे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें