फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अवैध वन कटान के विरोध में डंडिया चौकी पर धरना देगी भाकियू...पंचायत में फैसला

Fri, 07 Mar 2025 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। भारतीय किसान यूनियन भानु की पंचायत में आरक्षित डंडिया वन क्षेत्र में अवैध कटान व भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया और आगामी 11 मार्च को डंडिया चौकी पर अनिश्चितकालीन धरना देने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला भट्टी टोला में बृहस्पतिवार शाम यूनियन की एक पंचायत हुई। प्रदेश प्रवक्ता भानु प्रताप गंगवार ने कहा कि डंडिया वन में लकड़ी माफियाओं का बोलबाला है और अवैध कटान जोरों पर है। धीरे-धीरे जंगल की जमीन कम होती जा रही है और पर्यावरण को भारी क्षति हो रही है।
जंगल के अंदर अवैध शराब की भट्टियां चल रही हैं। आरोप लगाया कि वन अधिकारियों ने जंगल के विकास के लिए शासन स्तर से भेजे गए पैसे का भी दुरुपयोग किया है। बताया कि किसान इसे सहन नहीं करेंगे। इस मुद्दे को यूनियन के राष्ट्रीय नेतृत्व के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। इसका विरोध यूनियन अपने स्तर से भी करेगी।
विज्ञापन

प्रशासन व वन विभाग के अधिकारियों को चेताने के लिए 11 मार्च को डंडिया चौकी पर बेमियादी धरना दिया जाएगा। पंचायत की अध्यक्षता अशोक लूथरा और संचालन अकील खान ने किया। इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मुराद खान, ताहिर नादिर मियां, आशीष सक्सेना, सूरज शर्मा, पंकज कुमार, पप्पू सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें