फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत गीता दिव्य और अलौकिक ग्रंथ : मुमुक्षु कृष्ण

Tue, 25 Feb 2025 11:29 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ समिति के तत्वावधान में आवास विकास कॉलोनी स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा में आचार्य पं. मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री महाराज ने बताया कि श्रीमद्भागवत नारायण का परिपूर्ण रूप है, अर्थात यह एक दिव्य एवं अलौकिक ग्रंथ है, जिसको सुनने मात्र से ही जीवन के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन

शास्त्री ने कहा कि इस ग्रंथ के सुनने से जीव को ज्ञान, योग कर्म योग, राजनीतिक, सामाजिक धर्म आदि का ज्ञान प्राप्त होता है। शिवजी की समाधि में जो आनंद मिलता है, वही आनंद भागवत गीता सुनने से प्राप्त होता है। भागवत कथा के निमित्त 108 कलशों की कलश यात्रा निकाली गई। मुख्य यजमान सूर्यनाथ यादव और उनकी पत्नी नीलम यादव व्यास रहे।
कलश यात्रा जगह-जगह से होती हुई गंगा मंडप पहुंची। इस बीच यात्रा में शामिल लोगों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कथा में पं. विकास दीक्षित, विनोद गुप्ता, हरीश अग्रवाल, रविंद्र सिंह, रवि, राधेश्याम यादव, पीयूष कुमार, उमेश शर्मा, पूजा सक्सेना, गोविंद शर्मा, मुक्त गुप्ता, सीमा गुप्ता, दिलीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें