ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए गुरुवार को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन दाखिल हुए। कुल 153 पदोंके लिए 379 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, एक काउंटर का एआरओ नामांकन-पत्रों के साथ गायब हो गया जिससे खलबली मच गई। मामले से जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत करा दिया गया है।
नगर स्थित जूनियर हाईस्कूल में क्षेत्र पंचायत के 153 रदों के लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया हुई। कुल 15 न्याय पंचायत वार काउंटर बनाए गए थे। पहले दिन 14 न्याय पंचायत के काउंटरों पर 379 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। न्याय पंचायत लोहा पट्टी भोलानाथ के काउंटर का एआरओ नामांकन पत्रों के साथ गायब हो गया।
इसके कारण खलबली मच गई। आरओ को नामांकन रिपोर्ट एकत्र करने में मशक्कत काफी करनी पड़ी। निर्वाचन अधिकारी विश्वनाथ का कहना है कि एक एआरओ नहीं मिल रहा है। इस कारण पूरी रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी से की गई है।