फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BBC Documentary Dispute: कोर्ट में पहुंचा मामला, डॉक्यूमेंट्री के निर्माता-निर्देशक के खिलाफ रिपोर्ट की मांग

Wed, 25 Jan 2023 07:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर

सार

वादी रेहान खान ने प्रार्थनापत्र में कहा है कि डॉक्यूमेंट्री से दो वर्ग के लोगों में तनाव पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा है कि डॉक्यूमेंट्री में जिम्मेदार पदों पर बैठे हुए लोगों के बारे में मनगढ़ंत तथ्य दिखाए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री का मामला कोर्ट में पहुंच गया है। रामपुर के अधिवक्ता मोहम्मद रेहान खान ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दाखिल कर डॉक्यूमेंट्री के निर्माता, निर्देशक, संचालक मंडल और कलाकारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश देने की मांग की है। कोर्ट ने उनके प्रार्थनापत्र पर सुनवाई करते हुए गंज थाना की पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 28 जनवरी को होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

रेहान खान ने प्रार्थनापत्र में कहा है कि डॉक्यूमेंट्री से दो वर्ग के लोगों में तनाव पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा है कि डॉक्यूमेंट्री में जिम्मेदार पदों पर बैठे हुए लोगों के बारे में मनगढ़ंत तथ्य दिखाए गए हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट्री से सिर्फ उनकी ही नहीं, बल्कि अन्य कई लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। 
विज्ञापन

अधिवक्ता रेहान खान का कहना है कि इस मामले में उन्होंने गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें