फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन को लेकर तैयारियां तेज, कलक्ट्रेट के चारों तरफ लगी बैरिकेडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए कलक्ट्रेट के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई है। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी। नामांकन के दौरान बैरियर के आगे सिर्फ प्रत्याशी और दो प्रस्तावकों को ही प्रवेश मिलेगा। इस दौरान सभी को कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन

रामपुर में दूसरे चरण में विधानसभा चुनाव होगा। इसके लिए 21 जनवरी से नामांकन दाखिल किए जाएंगे। पूरी प्रक्रिया 31 जनवरी तक जारी रहेगी। नामांकन कलक्ट्रेट स्थित जिला मजिस्ट्रेट समेत तमाम अफसरों के न्यायालय कक्षों में संपन्न होगी। इसके लिए कलक्ट्रेट के चारों तरफ बैरिकेडिंग की जा रही है। स्टार चौराहा, जिलाधिकारी आवास, पुलिस अधीक्षक आवास, नूर महल आवास विकास पर बैरिकेडिंग की गई है। नामांकन के लिए बैरियर के आगे सिर्फ प्रत्याशी व उनके प्रस्तावकों को ही जाने की अनुमति होगी। यदि कोई निर्दलीय प्रत्याशी है, तो उनके प्रस्तावकों को भी दो-दो प्रस्तावक को अंदर जाने की अनुमति होगी। इस दौरान सभी को मास्क व अन्य कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। इसके अलावा नामांकन शुरू होने से लेकर नामांकन के अंत तक पूरा कलक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें