बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, नामांकन पत्र किए दाखिल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का काम पूरा हो गया। अध्यक्ष पद के लिए पूर्व बार अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद व श्याम लाल समेत छह अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किए, जबकि महासचिव पद के लिए शिव नरेश तोमर व अरुण प्रकाश सक्सेना समेत सात लोगों ने नामांकन दाखिल किए। इसके अलावा अन्य पदों पर भी नामांकन पत्र दाखिल करने का काम पूरा हो गया।
बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए मंगलवार को एल्डर कमेटी की देखरेख में नामांकन दाखिल करने का काम शुरू किया गया। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष ध्रुव कुमार अग्रवाल व सदस्य विजय स्वरूप सक्सेना की देखरेख में सुबह से ही भारी गहमागहमी के बीच नामांकन पत्र दाखिल करने का काम हुआ।
इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए छह, महासचिव व उपाध्यक्ष (दस वर्ष से कम) पद के लिए सात-सात अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किए। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए तीन और इतने ही नामांकन उपाध्यक्ष (दस वर्ष से ज्यादा) पद के किए गए। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद के लिए पांच, संयुक्त सचिव प्रशासन व प्रचार के लिए दो-दो नामांकन दाखिल किए गए।
इसके अलावा सदस्य कार्यकारिणी (15 वर्ष से अधिक व कम) के लिए छह-छह अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किया। दिनभर चली प्रक्रिया के बाद नामांकन दाखिल करने वाले दावेदारों की सूची को चस्पा कर दिया गया।
किस पद के लिए कौन दावेदार
अध्यक्ष : राजेंद्र प्रसाद, अमर सिंह यादव, श्याम लाल, राजीव गुप्ता, महेंद्र सिंह, सुखदयाल बाबा
वरिष्ठ उपाध्यक्ष : सर्वजीत सिंह, मोहम्मद अहमद, त्रिलोकी सिंह
महासचिव : मुसहाफ अली, उसमान खां, राहुल कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार, शिव नरेश तोमर, अरुण प्रकाश सक्सेना और दौलत राम
-
उपाध्यक्ष (दस वर्ष से अधिक) दो पद
अब्दुल खालिक, खालिद हुसैन, मोहम्मद अकरम
-
उपाध्यक्ष (दस वर्ष से कम) दो पद
सौरभ गुप्ता, आसिफ खां, अब्दुल कय्यूम, जसविंदर सिंह, रामवीर शर्मा, मुरताज अली, जयसिंह
-
कोषाध्यक्ष
अमर पाल पटेल, प्रकाश मसीह, मोहम्मद इस्लाम, संजीव यादव, जावेद
संयुक्त सचिव प्रशासन
सोहन लाल, सौरन सिंह सैनी
संयुक्त सचिव पुस्तकालय : चेतराम सिंह सैनी
संयुक्त सचिव प्रचार : अताउल्ला, विक्की
-
आपत्ति, जांच व निस्तारण का आज होगा काम
रामपुर। बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को नामांकन पत्रों पर आपत्ति दाखिल करने व उनकी जांच व निस्तारण का काम होगा। यह काम दिनभर चलेगा। इनके लिए तैयारियां की गई हैं। संवाद