फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बिलासपुर में वकीलों ने हड़ताल दो दिन और बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन का चुनाव 15 जनवरी को होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बार एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने एसडीएम न्यायालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ हड़ताल शुरू की थी। ज्ञापन के जरिये डीएम को भी अपनी समस्याएं बता चुके हैं लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ। अध्यक्ष अमरीक सिंह चौहान ने कहा कि हड़ताल दो दिन और बढ़ाकर आठ जनवरी तक करनी पड़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि आठ जनवरी तक कोई समाधान न होने पर नौ जनवरी को दोबारा बैठक कर अग्रिम कार्रवाई की रणनीति बनाई जाएगी।
उधर, बार एसोसिएशन का चुनाव 15 जनवरी को कराने का भी निर्णय लिया गया। बार एसोसिएशन के चुनाव के संबंध में एल्डर कमेटी के अध्यक्ष कुशल कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने चुनाव अधिकारी अमरजीत सिंह विर्क एडवोकेट एवं सहायक चुनाव अधिकारी गुरपाल सिंह गिल एडवोकेट को नियुक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में महासचिव दीपांकर बैरागी, गुरपाल सिंह गिल, अमरजीत सिंह विर्क, राकेश कुमार शर्मा, मोहम्मद आरिफ, अमित कुमार आदि ने भाग लिया। एसडीएम अरुण कुमार ने बताया कि वकीलों से वार्ता हुई है। उनकी समस्याओं का निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें