बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को नामांकन-पत्र दाखिल करने का काम हुआ। अध्यक्ष पद के लिए इखलास अहमद समेत चार अधिवक्ताओं ने ताल ठोंकी है। महासचिव पद के लिए बेताब सिंह और सतनाम सिंह मट्टू ने दावेदारी जताई।
बार एसोसिएशन के 27 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन-पत्र दाखिल करने का काम किया गया। एल्डर कमेटी के चेयरमैन एवं निर्वाचन अधिकारी विमल कुमार जैन की देखरेख में शुक्रवार को नामांकन दाखिल किए गए।
अध्यक्ष पद के लिए इखलास अहमद, प्रमोद कुमार जैन, राजेंद्र प्रसाद और वेद प्रकाश गुप्ता ने नामांकन दाखिल कराया। महासचिव पद के लिए बेताब सिंह और सतनाम सिंह मट्टू ने नामांकन दाखिल कराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अवधेश कुमार अग्रवाल, जितेंद्र कुमार सक्सेना नंदा, राजकुमार गुप्ता ने नामांकन दाखिल कराया।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष (दस वर्ष से कम) पद के लिए मोहम्मद खलील हुसैन और विपिन पाल सिंह ने और कनिष्ठ उपाध्यक्ष (दस वर्ष से अधिक) जफर मोहम्मद खान और राजीव कुमार गुप्ता ने नामांकन दाखिल कराया।
इसके अलावा संयुक्त सचिव पुस्तकालय अहसान अहमद खां, रावेल चंद्र अरोड़ा ने, जबकि संयुक्त सचिव प्रचार पद के लिए गजराम सिंह और संयुक्त सचिव प्रशासन के पद के लिए राहुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद के लिए अवधेश कुमार शर्मा, कमल कुमार गुप्ता और इफ्तेखार हुसैन ने नामांकन दाखिल किया।
कार्यकारिणी हेतु 15 साल से अधिक में जयदीप माथुर, मोहम्मद मुख्तार, ताजीमउद्दीन और 15 साल से कम में अशोक कुमार सिंह, सौरभ सक्सेना, तरुण कुमार सिंह, विनोद कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार ने नामांकन कराया। लॉयर्स एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के दावेदार इदरीस अहमद की ओर से नाम वापस लिए जाने के बाद इस पद पर अब अबुल हसन को निर्विरोध रूप से चुन लिया गया है।
महासचिव पद के लिए निर्विरोध संजय कुमार को चुना गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एसएल कपूर चुने गए। चुनाव अधिकारी विनोद कुमार चौरसिया के मुताबिक कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अजीम इकबाल, मुजफ्फर अली, संयुक्त सचिव के पद पर दानिश कमर, फहीम अहमद, मोहम्मद तालिब को चुना गया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए मकदूम अली का चुना जाना तय है।