बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। बार
के अध्यक्ष समेत दस पदाधिकारियों के चुनाव के लिए 27 फरवरी को वोटिंग
होगी। एल्डर कमेटी के चेयरमैन विमल कुमार जैन के मुताबिक वार्षिक चुनाव
का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। बार एसोसिएशन का चुनाव 27 फरवरी को
होगा।
इसी दिन परिणाम की भी घोषणा की जाएगी। उनके मुताबिक चुनाव की
प्रक्रिया 19 फरवरी से शुरू होगी। 19 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल किए
जाएंगे। 20 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच का काम होगा। आपत्ति दर्ज करने
का काम 22 फरवरी, 23 फरवरी को नामांकन पत्रों की वापसी का काम होगा।
इसके
साथ ही उम्मीदवारों की सूचियों का प्रकाशन 24 फरवरी को होगा और 27 फरवरी को
वोटिंग होगी। इसी दिन मतगणना कराने के बाद परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। उनके मुताबिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त
सचिव पुस्तकालय, संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव प्रचार, कोषाध्यक्ष
के पदों पर चुनाव हाेगा।
चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद बार
एसोसिएशन में सरगर्मी तेज हो गई हैं। संभावित प्रत्याशियों ने अपने वोटरों
को मनाने का काम शुरू कर दिया है। उनके मुताबिक चुनाव में सहयोग के लिए
केके सक्सेना व हेमंत जोशी को तैनात किया गया है।