पुरानी पेंशन योजना को लागू करने समेत बीस मांगों को पूरा करने की मांग को
लेकर परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों ने बीएसए दफ्तर पर प्रदर्शन कर धरना
दिया। शिक्षकों ने बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट
को भी सौंपा। इस दौरान शिक्षकों ने एकजुट होने कर समस्याओं का समाधान कराने
की मांग की।
प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिलेभर के
शिक्षक बुधवार को बीएसए दफ्तर पहुंचे, जहां उन्होंने धरने दिया। इसमें संघ
के जिलाध्यक्ष कैलाश बाबू ने कहा कि सरकार प्राथमिक शिक्षकों की समस्याओं
की अनदेखी कर रही है, जिसकी वजह से शिक्षक परेशान हैं।
पुरानी पेंशन योजना
लागू होनी चाहिए ताकि किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो। इस मौके पर संघ की
संरक्षक शकुंतला वर्मा ने भी शिक्षकों से मांगों को लेकर एकजुट होने का
आह्वान किया। कहा शिक्षक तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन कोई भी
समस्या का हल नहीं निकल रहा है।
धरने के दौरान जिला मंत्री आनंद प्रकाश
गुप्ता ने भी प्रांतीय स्तर पर व्याप्त समस्याओं का समाधान कराने की मांग
मुख्यमंत्री से की है। धरने के बाद शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी दिया। साथ ही जल्द ही कार्रवाई की मांग
की।
इस मौके पर डा.राजवीर सिंह, सुरेश सक्सेना, रवेंद्र गंगवार,सईदुजफर
रहमानी, अब्दुल अलीम खां, महेंद्र प्रताप सिंह, डा.अहसान खां, रविदत्त
शर्मा, राहुल भारद्वाज, संतोष प्रसाद, अनुपम गंगवार, संजीव चंदेल, मोहित
सक्सेना, जावेद उल्ला खां, विनोद गुप्ता, जौहर अली, जफर बेग आदि मौजूद रहे।
अध्यक्षता झम्मन लाल पांडे व संचालन दिलशाद अली वारसी ने किया। इस मौके पर
बाद में जिलामंत्री आनंद प्रकाश गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।