बंधक बैंक से बाइक से घर लौट रहे ब्रांच सेल्स एग्जीक्यूटिव की हादसे में मौत हो गई, जबकि बैंक मैनेजर जख्मी हो गए। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे। परिजन इलाज के लिए मैनेजर को मुरादाबाद ले गए। हादसे परिजनों में कोहराम मच गया।
मुरादाबाद के आर्मी पीटीसी निवासी राहुल रामपुुर के डायमंड टाकीज पर स्थित बंधन बैंक में ब्रांच सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर तैनात थे। जबकि, इसी बैंक के मैनेजर अंकित गुुप्ता भी मुरादाबाद के जीएमडी रोड पर बने कालोनी में रहते है। दोनों लोग सोमवार की शाम को बैंक बंद होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर मूूंढ़ापांडे के पास अचानक तांगे की चपेट में आने के बाद दोनों लोग घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। लेकिन, तब तक राहुल की मौत हो चुकी थी।
मामले की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे और अंकित को मुरादाबाद ले गए। जबकि राहुल के शव को परिवार के लोग जिला अस्पताल ले आए।उसकी मौत के बाद में मां बहन और बुआ का रो-रोकर बुरा हाल है। राहुल के पिता मुरादाबाद के आर्मी चर्च में पादरी हैं। राहुल की मौत के बाद उसके साथी बैंक कर्मी भी सदमे में हैं।