देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती पर स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन से सीख लेने का आह्वान किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में स्कूलों में मनाई गई। स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
आनंद कान्वेंट स्कूल में बाल दिवस पर बैलून गेम्स, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता समेत अन्य प्रतियोगिताएं हुई। विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्या आभा सक्सेना ने पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रबंधक पीयूष प्रकाश सक्सेना, दीपाली, दिव्या, विनीता, रेनू, काजल, प्राची, बबिता चौधरी, अनुराधा यादव आदि मौजूद रहीं।
कलाम आजाद शिक्षण संस्थान में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य बाबू अली खां, अब्दुल खालिद खां, असलम खां, तारिक खां, मो. सूफियान, महफूज,शुऐब, फैजान अहमद, मो. हुसैन साबरी, दिल्लन खां आदि मौजूद रहे। सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में परिवार कल्याण केंद्र में कावा की ओर से बाल दिवस मनाया गया।
उपकमांडेंट कृष्ण कुमार ने पं. नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। उप संरक्षिका कावा सावित्री चंद्रा, दीपिका त्रिपाठी, सरोज यादव, संतोष, डा.सरोज कुमारी, विजय कुमार, रोहित त्रिपाठी, आरके यादव आदि मौजूद रहे। नेहरू युवा केंद्र की ओर से जयंती मनाई गई। इस मौके पर सुरेश आर्य, राशिद अली, मीनाक्षी, मंजू, पिंकी गौतम, गुरजीत सिंह अरविंद, राजपाल, शकील अहमद, असद अली, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
डीएमए वाटिका एक्सटेंशन में भी शनिवार को बाल दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा. सुमन तोमर, प्रीति भाटिया, आकाश भटनागर, सना शारिक सहित अन्य कई अध्यापक व बच्चे मौजूद रहे।