फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन-पूजन के साथ मनाई चित्रगुप्त जयंती

Sat, 14 Nov 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कायस्थ समाज के जनक चित्रगुप्त महाराज का जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। हवन-पूजन के जरिये सुख और समृद्धि की कामना की गई। भजन संघ्या में कलाकारों ने भजन पेश कर माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। चित्रगुप्त जन कल्याण सेवा समिति की ओर से साईं बिहार स्थित साईं मंदिर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



शनिवार शाम कार्यक्रमों की शुरुआत हवन और पूजन के साथ की गई। चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना की साथ हवन में आहुतियां दी गईं। समाज के लोगों ने सुख, शांति की कामना की। बरेली से आए राम-श्याम सत्संग मंडल के कलाकारों ने भजन पेश किए। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।


देर रात तक चले इस कार्यक्रम के दौरान चित्रगुप्त महाराज की महिमा का वर्णन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जिलामंत्री दिलीप सक्सेना, डा.अनिल सक्सेना, सभासद अनुज सक्सेना, संजीव दयाल सक्सेना, अमन दयाल, सुभाष चंद्र सक्सेना, अंकुश सक्सेना, शिव अवतार सक्सेना, सुरेश, दीपक सक्सेना, रमेश चंद्र सक्सेना, अंजुम स्नेही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें