रामपुर। पंडित दीन दयाल जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता में चैंपियन क्लब को पराजित कर बाकर काॅलेज ने हाॅकी प्रतियोगिता जीत ली।
शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम बमनपुरी में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन ओलंपियन सैय्यद अली एवं विशिष्ट अतिथि डिप्टी कमिश्नर उद्योग मुकेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर प्रभारी क्रीड़ाधिकारी संतोष कुमार द्वारा मुख्य अतिथि को बैज लगाकर स्वागत किया गया।
प्रतियोगिता का पहला मैच स्मार्ट इंडिया स्कूल एवं चैंपियन क्लब के मध्य खेला गया, जिसमें चैंपियन क्लब ने स्मार्ट इंडिया स्कूल को 2-0 से पराजित किया। दूसरा मुकाबला स्मार्ट इंडिया क्लब एवं आइडेंटिटी स्कूल के मध्य खेला गया, जिसमें स्मार्ट इंडिया क्लब ने इस कड़े मुकाबले में 1-0 से आइडेंटिटी स्कूल को पराजित किया।
तीसरा मैच राजकीय बाकर इंटर कॉलेज एवं स्पोर्ट्स स्टेडियम के मध्य खेला गया, जिसमें राजकीय बाकर कॉलेज ने स्पोर्ट्स स्टेडियम को 2-0 से हराकर एकतरफा मैच जीत लिया। प्रतियोगिता का चौथा मैच सेंट एंथोनी व सनवे के मध्य खेला गया जिसमें सनवे टीम के समय से न पहुंचने के कारण सेंट एंथोनी को वाॅकओवर देकर विजेता घोषित कर दिया गया।
पहला सेमीफाइनल मैच सेंट एंथोनी और चैंपियन क्लब के मध्य खेला गया, जिसमें चैंपियन क्लब ने 2-0 से सेंट एंथोनी को पराजित करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच राजकीय बाकर कॉलेज और सिम्स क्लब के मध्य खेला गया जिसमें राजकीय बाकर कॉलेज ने सिम्स क्लब को 1-0 पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मैच राजकीय बाकर कॉलेज व चैंपियन क्लब के मध्य खेला गया जिसमें राजकीय बाकर इंटर कॉलेज 2-1 से हराकर प्रतियोगिता का चैंपियन रहा। निर्णायक की भूमिका आरएस रावत, मोहम्मद फईम, युसुफ, शमशुल हुदा, तिव्यान ने निभायी तथा इस अवसर पर सैय्यद सलमान, वसीम,आदिल मियां, मोहम्मद फरहत अली खां, इवाद खान आदि उपस्थित रहे।
24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur