विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम जेएनयू के कुलपति और छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया के खिलाफ जुलूस निकालकर नगर के मुख्य चौराहे पर पुतला फूंका। मंगलवार शाम दोनों संगठनों के कार्यकर्ता मोहल्ला पंजाबी कालोनी स्थित मंदिर में एकत्र हुए।
यहां हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने जेएनयू के कुलपति और छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद सभी कुलपति का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए मुख्य चौराहे पर पहुंचे और इसे आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि देश विरोधी गतिविधियों को हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुतला फूंकने वालों में विहिप के प्रखंड अध्यक्ष राममनोहर पाठक, रमन मिगलानी, गुरमुख भारती, प्रेम नरेश वाल्मीकि, आकाश शर्मा, गौरव लाठे, अमन रत्नाकर, प्रमोद वाल्मीकि, सनी चौधरी, विकास पाठक, सुरेंद्र गंगवार, हनी वाल्मीकि, आकाश, विकास, ज्ञानेश कश्यप, गौरव चावला आदि मुख्य थे।