पुलिस ने उसका शातिभंग में चालान कर दिया गया है। स्वार थाना क्षेत्र के सोनकपुर गांव निवासी महरूम जहां की बहू के मंगलवार को बेटे हुआ था। उनका कहना है कि दोपहर के समय एक युवक आया था। उनसे कुछ देर तक बात करके चला गया था।
शाम को वही युवक फिर से उस बच्चे के पास पहुंच गया था। बच्चे को उठाने का प्रयास कर रहा था। कि लोगों के शोर मचाने पर युवक घबरा कर मौका पाकर वहां से फरार हो गया था। देर रात को आरोपी युवक फिर से महिला अस्पताल पहुंच गया। वहां पर बैठे लोगों ने आरोपी युवक को पहचान लिया।
सभी लोगों ने उसे दबोचकर पिटाई शुुरू कर दी। जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था। सूचना के बाद पुुलिस वहां पर पहुंच गई थी। आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले आई। शहर कोतवाली प्रभारी राघव राम मिश्रा का कहना है कि युवक का शांति भंग में चालान कर दिया है। ऐसी घटना गलत है परिवार के लोग कुछ बोलने को तैयार नही है।