फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बाबर ने रिंकू पहलवान को दी पटखनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। आरिफ पहलवान की स्मृति में आयोजित पहले राष्ट्रीय दंगल में राजस्थान के पहलवानों के बीच उद्घाटन कुश्ती हुई, जिसमें अजमेर के बाबर पहलवान ने रिंकू को शिकस्त देकर कुश्ती जीत ली। कुश्ती के दौरान दोनों पहलवानों ने अपने दांवपेच से दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। दंगल की शुरुआत विधायक पुत्र युवा समाजसेवी उमैर अंसारी ने की। उन्होंने कहा कि कुश्ती दमखम के साथ ही दांवपेच वाला खेल है। स्वास्थ्य के लिए यह खेल बहुत मायने रखता है। कहा कि इस तरह के आयोजन प्रत्येक वर्ष किए जाने चाहिए ताकि स्थानीय पहलवानों को तैयार करने और कुश्ती का प्रचार-प्रसार करने में मदद मिल सके।
विज्ञापन

दंगल आयोजन कमेटी ने मुख्य अतिथि उमैर अंसारी को पगड़ी बांधकर सम्मानित भी किया। उन्होंने आरिफ पहलवान को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस दौरान उन्होंने दंगल में इनाम देने के लिए 51 हजार की धनराशि कमेटी को प्रदान की। इस मौके पर शास्त्री पहलवान, साकिब पहलवान, फूल बाबू पहलवान, रईस, बाबू, रईस, राशिद पहलवान, अमजद पहलवान, आसीम, साकिब और वसीम कुरैशी के अलावा दंगल आयोजन कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें