रामपुर। जेल प्रशासन ने सपा नेता आजम खां को कुर्सी देने से मना कर दिया। कुर्सी नहीं देने से आजम खां गुस्सा गए, उन्होंने मुलाकात से मना कर दिया। उधर, आजम खां ने बृहस्पतिवार को जेल अधीक्षक से कोर्ट के आदेश की प्रति मांगी। जेल प्रशासन ने उन्हें आदेश की प्रति उपलब्ध करा दी है।
जेल प्रशासन के अनुसार, सपा नेता आजम खां बुधवार को अपने वकीलों से मिले थे। इस दौरान वकील ने उन्हें कोर्ट के आदेश के बारे में बताया।
उधर बृहस्पतिवार को आजम ने जेल प्रशासन को पत्र लिखकर कोर्ट के आदेश की प्रति मांगी। जेल प्रशासन ने उन्हें कोर्ट की आदेश की कॉपी उपलब्ध कराई। इससे पूर्व आजम खां ने जेल प्रशासन से अपनी सेहत का हवाला देते हुए बैठने के लिए कुर्सी की मांग की। जेल प्रशासन ने जेल मैनुअल का हवाला देते हुए कुर्सी देने से मना कर दिया, जिस पर आजम खां नाराज हो गए और अपने बेटे व बहन से मुलाकात करने से मना कर दिया।
उधर आजम खां की उम्र को देखते हुए जेल प्रशासन ने उन्हें बृहस्पतिवार को अतिरिक्त कंबल और चादर उपलब्ध कराई हैं। खाने की सुरक्षा की मांग को देखते हुए उनका खाना जेल स्टाफ की मौजूदगी में दिया जा रहा है।