फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रेडियोलॉजिस्ट के कोर्ट जाने पर नहीं हुए अल्ट्रासाउंड

Fri, 21 Nov 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में संबद्ध चल रहे रेडियोलॉजिस्ट बृहस्पतिवार को कोर्ट कार्य में व्यस्त रहे। इसके चलते पेट दर्द एवं अन्य समस्याएं लेकर आए मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके। जिस कारण मरीजों को बिना अल्ट्रासाउंड कराए वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीज अल्ट्रासाउंड कराने के लिए सुबह आठ बजे से पहुंचने शुरु हो गए। घंटो की मशक्कत के बाद लाइनों में लगकर पर्चा बनवाने और उसके बाद चिकित्सक से परामर्श लेने के बाद भी मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके।
मरीज जब अल्ट्रासाउंड कक्ष पहुंचे तो उन्हें कक्ष के बाहर रेडियोलॉजिस्ट के अदालत में गवाही देने जाने की जानकारी मिली। ऐसे में दूर-दराज से आए मरीजों को बिना अल्ट्रासाउंड कराए ही लौटना पड़ा। अस्पताल में प्रत्येक दिन 40 से 45 मरीजों के अल्ट्रासांउड किए जाते हैँ।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड नहीं होने पर कुछ मरीजों की तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें महंगे दामों पर निजी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड कराना पड़ा तो कुछ गरीब मरीजों को निराश होकर दर्द से कराहते हुए वापस लौटना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें