सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जामेई ने आजम से की मुलाकात
सपा नेता के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जामेई ने सपा नेता मोहम्मद आजम खान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच मौजूदा राजनीति और 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई। मंगलवार रात पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जामेई सपा नेता से मिलने रामपुर पहुंचे।
लगभग दो घंटे तक चली इस मुलाक़ात में दोनों नेताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। अमीक जामेई अखिलेश यादव की कोर टीम के सदस्य हैं और आजम खां के खिलाफ हुए अन्याय के मुद्दे पर राष्ट्रीय मीडिया में लगातार मुखर रहे हैं।
उन्होंने सरकार पर लगातार हमलावर रुख अपनाया है और आज़म खान के समर्थन में आवाज उठाई है। जामेई ने आजम खां से मुलाकात कर लेखक प्रेम प्रकाश की लिखी पुस्तक हिस्ट्री दैट इंडिया इग्नोर्ड भी भेंट की।