फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रिहाई के बाद पहली बार जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे आजम खां

Sat, 21 Nov 2026 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। एक साल बाद जेल से बाहर आए सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां ने बृहस्पतिवार देर रात पहली बार जौहर यूनिवर्सिटी का दौरा किया। यहां पहुंचकर उन्होंने विश्वविद्यालय के स्टाफ से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन

इसके बाद परिसर में मौजूद समर्थकों के बीच पहुंचे और उनसे बातचीत की। काफी देर तक मुलाकातों का सिलसिला चलता रहा। जेल से रिहाई के बाद आजम खां का यह विश्वविद्यालय का पहला दौरा था।
जेल से बाहर आने के बाद उनका यहां पहुंचना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। देर रात विश्वविद्यालय पहुंचने पर उन्होंने वहां मौजूद स्टाफ के साथ समय बिताया। कर्मचारियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और विश्वविद्यालय से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद आजम खां समर्थकों के बीच पहुंचे। वहां मौजूद लोगों ने उनसे मुलाकात की और बातचीत की। करीब एक साल बाद जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचकर उन्होंने अपने पुराने संस्थान से जुड़े लोगों से मुलाकात की।
000
मोहल्ले की मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने पहुंचे आजम खां, समर्थकों ने गले लगकर दी मुबारकबाद

रामपुर। करीब एक साल बाद जेल से बाहर आए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां ने पहली बार अपने मोहल्ले की मस्जिद में नमाज अदा की। आजम खां अपने आवास से निकलकर मस्जिद पहुंचे और नमाज पढ़ने के बाद वापस घर लौट गए। इस दौरान उनसे मिलने के लिए समर्थकों की भीड़ जुटी रही। नमाज के बाद समर्थकों ने आजम खां को गले लगाया और जेल से बाहर आने पर मुबारकबाद दी। इस दौरान समर्थकों ने इस दिन को ईद जैसा बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें