फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां की रिहाई की उलटी गिनती शुरू?: जेल से बाहर आने की राह में एक और कदम, पांच मामलों में परवाने जारी

Fri, 30 Oct 2026 10:16 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

दो पैन कार्ड मामले में आजम खां और अब्दुल्ला आजम को जमानत मिलने के बाद अधिवक्ताओं ने जमानती दाखिल कर दिए हैं। अब जमानतियों के दस्तावेजों का सत्यापन होना बाकी है। प्रपत्रों की जांच पूरी होने और अदालत की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही इस मामले में रिहाई का परवाना जारी हो सकेगा। 
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी की रामपुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी नेता आजम खां की रिहाई की प्रक्रिया आगे बढ़ने लगी है। पांच मामलों में जमानतियों के सत्यापन और दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद एमपी-एमएलए कोर्ट ने रिहाई के परवाने जारी कर दिए हैं। हालांकि, करीब 50 से अधिक मामलों में अभी रिहाई परवाने जारी होने का इंतजार है। वहीं, दो पैन कार्ड मामले में आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की जमानत मंजूर होने के बाद बचाव पक्ष की ओर से जमानती दाखिल कर दिए गए हैं। लेकिन जमानतियों के प्रपत्रों की जांच अभी पूरी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Trending Videos

एक साल से बंद हैं पिता-पुत्र
सपा नेता आजम खां अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ करीब एक साल से जेल में बंद हैं। दो पैन कार्ड मामले में सजा सुनाए जाने के बाद से वह जेल में हैं। जेल में रहने के दौरान सपा नेता ने अपने खिलाफ दर्ज मामलों में मिली जमानत को निरस्त करा दिया था। अब जबकि दो पैन कार्ड मामले में हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद अब पूर्व में निरस्त कराई गई जमानतों को फिर से लेने की प्रक्रिया शुरू की गई है। 

औपचारिकताएं पूरी होना जरूरी
हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह प्रक्रिया तेजी पकड़ने लगी है। शुक्रवार को पांच मामलों में रिहाई परवाने जारी कर दिए गए हैं। पांच मामलों में रिहाई के परवाने जारी होने के बाद अब अन्य मुकदमों में भी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है। करीब 50 से अधिक मामलों में रिहाई परवाने जारी होना बाकी है। ऐसे में सभी मामलों में जमानत और रिहाई से संबंधित औपचारिकताएं पूरी होना जरूरी है। 

कब जारी होगा रिहाई का परवाना
उधर, दो पैन कार्ड मामले में आजम खां और अब्दुल्ला आजम को जमानत मिलने के बाद अधिवक्ताओं ने जमानती दाखिल कर दिए हैं। अब जमानतियों के दस्तावेजों का सत्यापन होना बाकी है। प्रपत्रों की जांच पूरी होने और अदालत की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही इस मामले में रिहाई का परवाना जारी हो सकेगा। सपा नेता आजम खां के अधिवक्ता नासिर सुल्तान ने बताया कि पांच मामलों में रिहाई के परवाने जारी कर दिए गए हैं। शेष मामलों में परवाने जारी होने हैं।
विज्ञापन

ईडी के मुकदमे में पुलिस के प्रार्थना पत्र पर सोमवार को सुनवाई
टांडा थाने में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में पुलिस की ओर से अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया है। इस पर सोमवार को सुनवाई प्रस्तावित है। ईडी के मुकदमे में होने वाली इस सुनवाई को भी आजम खां की रिहाई से जुड़े घटनाक्रम के लिहाज से अहम माना जा रहा है। कोर्ट के रुख के बाद ही इस मामले में आगे की स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें