सपा नेता आजम खां अपने मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू के आवास पर पहुंच गए। उन्होंने उनके परिजनों से मुलाकात की। बच्चों को गले लगाया। फसाहत अली खां शानू जब जेल में बंद थे, तो उनके पिता का निधन हो गया था। साथ ही उनकी मां की तबियत खराब चल रही है। आजम खां ने उनकी मां का भी हालचाल जाना।