रविवार सुबह तक आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम दोनों ही अपने रामपुर स्थित घर पर थे। इससे साफ है कि दोनों नेता सपा विधानमंडल दल की बैठक में शामिल नहीं होंगे। क्योंकि रामपुर से लखनऊ की सड़क मार्ग से दूरी ही करीब सात-आठ घंटे की है और आजम खां व अब्दुल्ला आजम दोनों ही रविवार सुबह करीब 10 बजे तक रामपुर में ही थे।
इस मामले में आजम खां या उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने हालांकि कुछ भी नहीं कहा है लेकिन, उनके सपा विधानमंडल की बैठक में न जाने के उनके इशारे साफ हैं।