फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आजम खां इलाज के लिए दूसरी बार दिल्ली रवाना

Fri, 03 Oct 2025 12:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां बृहस्पतिवार को एक बार फिर अपनी स्वास्थ्य जांच कराने दिल्ली रवाना हुए। सीतापुर जेल से 23 महीने बाद रिहा होने के बाद से इलाज के लिए दूसरी बार दिल्ली गए हैं। इससे पहले जेल से छूटने के दो दिन बाद ही वह दिल्ली के एक अस्पताल में तीन दिन तक चेकअप कराने के बाद रामपुर लौटे थे।
विज्ञापन

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस बार भी चिकित्सकीय जांच के बाद वह शीघ्र ही रामपुर वापस आएंगे। दिल्ली रवाना होने से पूर्व दिन भर उनके समर्थकों से मिलने का सिलसिला जारी रहा। पिछले कुछ दिनों से उनके आवास पर समर्थकों और स्थानीय नेताओं का आना-जाना लगा रहता है। सूत्रों के अनुसार अखिलेश यादव का रामपुर में आजम खां के वहां आना तय है। ऐसे में जल्द आजम खां की मुलाकात सपा प्रमुख अखिलेश से हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें