फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'आजम खां बीमार...जेल में नहीं मिल रही सुविधा, बेड तक नहीं दिया', मुलाकात के बाद बोलीं- पत्नी तजीन फात्मा

Thu, 08 Jan 2026 07:12 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

रामपुर के जेल में बंद सपा नेता आजम खां से मिलने उनकी पत्नी तजीन फात्मा पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खां की तबीयत खराब है। उन्हें जेल में बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन
जेल में आजम से मुलाकात कर बाहर आती पत्नी तजीन फात्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता आजम खां से उनकी पत्नी तजीन फात्मा ने जेल में मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने बताया कि आजम खां इन दिनों बीमार हैं। उनको जेल में सुविधा नहीं मिल रही है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर को सपा नेता से मिलने उनकी पत्नी तजीन फात्मा रामपुर की जिला जेल पहुंची। उन्होंने कहा कि आजम को जेल में सुविधा नहीं मिल रही है।

उन्हें बुखार और खांसी की शिकायत है लेकिन बेड नहीं दिया गया है। वह जमीन पर सो रहे हैं। उनको जो सुविधाएं मिलनी चाहिए थी वह नहीं मिल रही है।  इसको लेकर कई बार बात उठाई जा चुकी है।

मगर इसका कोई फायदा नहीं हो रहा है। इससे पहले भी तजीन फातिमा ने अपने बड़े बेटे अदीब आजम के साथ जेल में बंद सपा नेता से मुलाकात कर चुके हैं।

आजम इन दिनों बेटे अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड केस में सजा मिलने के बाद रामपुर जेल में बंद है। उनको कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई है।

Trending Videos
विज्ञापन

शत्रु संपत्ति मामले में 23 को सुनवाई
शत्रु संपत्ति के दो मामलों की एक साथ सुनवाई करने के लिए सपा नेता आजम खां की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया है। इस पर 23 जनवरी को सुनवाई होगी। अजीमनगर थाने में वर्ष 2019 में शत्रु संपत्ति को जौहर यूनिवर्सिटी में मिलने के दो मामले दर्ज हुए थे। इसकी सुनवाई एमपी एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रही है।

अब इस मामले में सपा नेता आजम के अधिवक्ता की ओर से दोनों मामलों की सुनवाई एक साथ करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है। कोर्ट में अब इस मामले की सुनवाई 23 जनवरी को होगी। दूसरी ओर क्वालिटी बार को कब्जाने के मामले में बृहस्पतिवार को सुनवाई होनी थी। इसके लिए गवाह गगन अरोरा कोर्ट में पेश हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें