शासनादेश जारी होने के बाद बीएसए कल्पना देवी की ओर से अजीमनगर थाने में तहरीर दी गई थी। जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बीएसए ऑफिस के बाबू ने दर्ज कराई प्राथमिकी
शिक्षिका ने 1992 में पाकिस्तानी नागरिकता का तथ्य छिपाकर बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी हासिल की थी। दर्ज कराई प्राथमिकी में कार्यालय के बाबू मोहित सिंह ने कहा कि फरजाना ने पाक नागरिक होने के बावजूद कूटरचना कर त्रुटिपूर्ण निवास प्रमाणपत्र के आधार पर उप्र बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित विकास खंड सैदनगर के प्राथमिक विद्यालय कुम्हरिया में नियुक्ति प्राप्त की थी। मंगलवार को पाकिस्तानी नागरिक शिक्षिका फरजाना के खिलाफ अजीमनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
शिक्षा विभाग की ओर से मिली तहरीर के आधार पर अजीमनगर थाने में शिक्षिका पर पाकिस्तानी नागरिकता का तथ्य छिपाकर सरकारी नौकरी हासिल करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। -विद्यासागर मिश्र, एसपी, रामपुर