फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां के दिल का दर्द: 'मैं जुल्म नहीं कर सकता... मेरे दामन पर कोई दाग नहीं, दिल से करता हूं सियासत'

Tue, 30 Sep 2025 09:20 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

सपा नेता आजम खां ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि वह कभी ज्यादती नहीं कर सकते। उन्होंने रामपुर में समर्थकों से मुलाकात के दौरान मीडिया से बात करते हुए अपने दामन को साफ बताया और जमीन कब्जाने के आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में उन्होंने हमेशा दिल से काम किया है, मक्कारी नहीं की और कभी धोखा नहीं दिया।
विज्ञापन
आजम खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता आजम खां ने एक बार फिर अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि यदि एक भी ज्यादती साबित हो जाए तो वह सारी ज्यादतियों की जिम्मेदारी ले लेंगे। उन्होंने कहा कि मैं जुल्म कर ही नहीं सकता।

विज्ञापन


सपा नेता आजम खां दिल्ली से चेकअप कराने के बाद रामपुर पहुंच चुके हैं। वह इन दिनों अपने समर्थकों से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान वह अपने समर्थकों के घरों तक भी पहुंच रहे हैं। इस बीच सपा नेता ने मीडिया से बात करते हुए अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया।

कहा कि मैं कभी ज्यादती कर ही नहीं सकता। मैंने अपनी सभाओं में पहले भी कहा है कि मैंने अपने मालिक को हाजिर नाजिर मानकर यह कहा है कि यदि उनकी कलम से किसी धर्म या फिर जाति के नाम पर नाइंसाफी हुई हो तो अल्लाह उन्हें माफ न करे।
विज्ञापन


मैं सरकार में इसलिए रहा कि अच्छा करूं। मेरा घर छोटी सी गली में बना हुआ है। इस दौरान आयकर, सीबीआई समेत कई संस्थाओं ने छापेमारी की लेकिन किसी को कुछ नहीं मिला। उनका दामन साफ है।

सपा नेता ने कहा कि जिन जमीनों को कब्जाने का आरोप उन पर लग रहा है कि दरअसल वह जमीन सरकारी जमीन थी। सरकार को इसकी जरूरत थी। यहां पर गरीबों के लिए आवास बनाए गए थे। इसमें वह कहां दोषी हैं। वह रामपुर को दुनिया के नक्शे पर लाया।

कहा कि वह तो राजनीति में भी नहीं आना चाहता था। वह तो लैक्चरर बनना चाहता था। मैं तो सियासत में जबर्दस्ती आया। कहा कि आजम खां हर कोई नहीं बन सकता। आजम खां बनने के लिए सौ साल चाहिए होते हैं। मेरी जैसी कुर्बानियां तो कोई दे।

मेरा दामन दागदार है। यही मेरी ताकत है। उन्होंने दूसरे दल में जाने की संभावनाओं पर साफ कहा कि हम न धोखा दें और न ही धोखा खाएं। कहा कि मेरे अंदर मक्कारी नहीं है। साफ सुथरा आदमी हूं। दिल से सियासत करता हूं। दिमाग से नहीं करता। दिमाग से करता तो यह हालत नहीं होते।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें