यूपी के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि बैंकाक में भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) के बीच मीटिंग भारतीय संसद के साथ धोखा है। अभी संसद का सत्र चल रहा है। ऐसे में देशहित से जुड़े मुद्दे पर चर्चा करने से पहले संसद को जानकारी क्यों नहीं दी गई?
आजम खां ने रविवार रात आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकसभा के चुनावों के दौरान कहा था कि जब तक कश्मीर समस्या का हल नहीं हो जाता तब तक उससे कोई बातचीत नहीं होगी। बैंकाक में रविवार को हुई वार्ता बाद दोनों पक्षों ने संयुक्त बयान में कहा कि, ‘भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों के बीच पेरिस में हुई मुलाकात को आगे बढ़ाते हुए दोनों देशों के एनएसए की मीटिंग हुई।
क्या पाकिस्तान के साथ सभी मुद्दों पर सहमति बन गई? क्या नरेंद्र मोदी अब इस मुद्दे को नहीं उठाएंगे। मोदी देश को तानाशाही की ओर ले जा रहे हैं।